हिन्दी पाठ योजना जिल्लू और व्याकरण कक्षा नवमं

हिन्दी पाठ योजना

कक्षा : नवमं

दिनांक :१ जून २००७ से १० जून २००७

पाठ का नाम : गिल्लू , पर्यावाची , विलोम , अनेकार्थी शब्द ।

शैक्षणिक उद्देश्य :-

१ सामान्य उद्देश्य :

१) छात्रों को संस्मरण पाठ से परिचित कराना ।

२) छात्रों के व्याकरणिक ज्ञान में वृध्दि करना ।

३) छात्रों के शब्द भंडार में वृध्दि करना ।

४) विद्यार्थि के व्याकरणिक ज्ञान में गहनता और शुद्धता लाना ।

२ विशिष्ट उद्देश्य :

१) विद्यार्थी महादेवी वर्मा की रचनाओं व जीवन – चरित से परिचित हो सकेंगे ।

२) विद्यार्थी पशु – पक्षियों के प्रति प्रेम और उनके संरक्षण की भावना उत्पन्न कर सकेंगे ।

३) छात्र अनेकार्थी शब्दों का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे ।

४) छात्र पर्याय तथा विलोम शब्दों से परिचित हो सकेंगे ।

३ सहायक सामग्री :

निर्धारित पुस्तकें संचयन तथा व्याकरण , शामपट चाँक एंव चार्ट आदि ।

४ प्रस्तुतीकरण :

सर्वप्रथम विद्यार्थी को महादेवी वर्मा का परिचय देते हुए उनके संस्मरण पाठ ’गिल्लू ’ का सारांश बताया जाएगा । इसके पश्चात आदर्श वाचन के अन्तर्गत पाठ को पढाते हुए पशु – पक्षियों के प्रति प्रेम उनके संरक्षण की भावना उत्पन्न करने के साथ-साथ उनकी गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन और उनसे सद्व्यवहार करने की प्रेरणा भी दी जाएगी । गिल्लू के चित्रण द्वारा पशु – पक्षियों को स्वच्छंद तथा मुक्त रखकर उनके स्वाभाविक विकास की भावना को भी प्रोत्साहित किया जाएगा । पर्यावाची , विलोम , अनेकार्थी तीनों प्रकार के शब्दों के उदाहरण प्रस्तुत करके विद्यार्थियों को उनका परिचय दिया जाएगा । अनेकार्थी शब्द जैसे – अंक = गोद, चिन्ह, संख्या , गुरु = शिक्षक , भारी , महान , बडा  विलोम शब्द की जानकारी जैसे – आदर * अनादर आदि अंत में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करते हुए तथा पर्याप्त अभ्यास प्रश्न देते हुए उन्हे पाठ की समाप्ति की जाएगी । 

५ कठिन शब्दार्थ:

६ विद्यार्थी – क्रियाएँ :

१) आदर्श वाचन को सुनकर तथा अनुकरण वाचन के द्वारा पाठ का अर्थ तथा भाव ग्रहण करेंगे ।

२) शामपट पर देखकर विभिन्न अनेकार्थी , पर्याय तथा विलोम शब्दों के अर्थ तथा उदाहरण लिखेंगे ।

३) जिज्ञासा समाधान हेतु प्रश्न पूछ सकते है ।

४) दिए गए अभ्यास कार्य तथा गृहकार्य को पूर्ण करेंगे ।

७ मूल्यांकन :

१) कहानी को मौखिक रुप से पूछकर एंव अवलोकन करके ।

२) प्रश्न अभ्यास के प्रश्न पूछकर ।

३) विभिन्न अनेकार्थी , पर्याय तथा विलोम शब्दों पूछकर

४) चक्र परीक्षा द्वारा ।

८ गृहकार्य :

गिल्लू पाठ के प्रश्नोत्त्तर लिखना और बीस-बीस अनेकार्थी , पर्याय तथा विलोम शब्दों को लिखना ।

Say your words

You must be logged in to post a comment.