नवोदय अध्यापकों के लिए पाठ योजना बडे भाई साहब कक्षा दस ।
June 13, 2007
· Filed under पाठ योजना
पाठ योजना
कक्षा : दसमं
दिनांक :११ जून २००७ से २० जून २००७ तक
पाठ का नाम : बडे भाई साहब ।
शैक्षणिक उद्देश्य :-
१ सामान्य उद्देश्य :
१) छात्रों में गद्य पाठ के प्रति अभीरुचि उत्पन्न करना ।
२) छात्रों में विचाराभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना ।
३) छात्रों में शब्द भंडार में वृद्धि करना ।
४) छात्रों में विचाराभिव्यक्ति की क्षमता का करना ।
२ विशिष्ट उद्देश्य :
१) छात्रों को मनोवैज्ञानिक कहानी से परिचित कराना।
२) छात्रों को छात्रावास अध्ययन द्वारा लगन से पढाई करने की योग्यता का विकास करना ।
३) छात्रों में बडे – भाई और छोटे – भाई फैली अभेद को दूर करने की कोशिश कराना ।
४) छात्रों को बडों के प्रति आदर सूचक बातें करने पर अधिक जोर देना ।
५) छात्रों को मुहावरों और लोकोक्तियों से आवगत कराना ।
३ सहायक सामग्री :
निर्धारित पुस्तकें स्पर्श भाग २ तथा लेखक प्रेमचंद का भाव चित्र , शामपट चाँक एंव चार्ट आदि ।
४ प्रस्तुतीकरण :
प्रस्तुत पाठ में अध्यापक विद्यार्थियों को समझाते है कि एक बडे भाई साहब हैं जो है तो छोटे ही , लेकिन घर में उनसे छोटा एक भाई और है । उससे उम्र में केवल कुछ साल बडा होने के कारण उनसे बडी-बडी अपेक्षाएँ की जाती हैं । बडा होने के नाते वह खुद भी यही चाहते और कोशिश करते हैं कि वह जो कुछ भी करें वह छोटे भाई के लिए एक मिसाल का काम करे । इस आदर्श बनाए रखने के फेर में बडे भाई साहब का बचपन तिरोहित हो जाता है ।
बडा भाई अपनी कमजोरी नहीं जानता । वह नहीं जानता कि वह स्व्यं घोंघा छात्र है । इसलिए वह पडाई को हौवा मानता है । वह समझता है कि जैसे उसके साथ हुआ है , वैसे उसके भाई के साथ होगा । अतः वह उसे राह पर लाने के लिए अपना उदाहरण देता है । परंतु यह उदाहरण सही नहीं है । प्रतिभाशाली छात्र की तुलना अयोग्य छात्र से नहीं की जा सकती ।
इस कहानी से छात्रो को हम अपनी स्थिति , शक्ति और सीमा को समझने की सीख तथा अपनी औकात को जनने की सीख मिलती है । अपनी पढाई को सहज रुप से करने और परीक्षा के तनाव में चौबीसों घंटे किताबों में न घुसे रहे ।
५ कठिन शब्दार्थ :
तालीम=शिक्षा , पुख्ता=मजबूत , मसलन=उदाहरण , हर्फ=अक्षर स्कीम=योजना आदि।
६ विद्यार्थी – क्रियाएँ :
१) आदर्श वाचन को सुनकर तथा अनुकरण वाचन के द्वारा बडे भाई साहब पाठ का अर्थ ग्रहण करेंगे ।
२) शामपट पर देखकर विभिन्न शब्दों के अर्थ तथा मुहावरों के अर्थों के उदाहरण लिखेंगे ।
३) जिज्ञासा समाधान हेतु प्रश्न पूछ सकते है ।
४) दिए गए अभ्यास कार्य तथा गृहकार्य को पूर्ण करेंगे ।
५) गद्य पाठ को सप्रसंग द्वारा लिख सकेंगे ।
७ मूल्यांकन :
१) बडे भाई साहब कहानी को मौखिक द्वारा पूछकर ।
२) प्रश्न अभ्यास के प्रश्न पूछकर ।
३) कठिन शब्दों के अर्थ पूछकर ।
४) चक्र परीक्षा द्वारा ।
५) लिखित गृह कार्य जाँच द्वारा ।
८ गृहकार्य :
आपकी छोटी बहन / छोटा भाई छात्रवास में रहती/रहता है । उसकी पढाई – लिखाई के संबंध में उसे एक पत्र लिखे और पाठ के अभ्यास प्रश्नों के जवाब कापी में लिखिए ।