जवहर नवोदय विद्यालय उडुपि
पहला चक्र परीक्षा २००७-०८
कक्षा : सात विषय : हिन्दी
अंक : ४० दिनांक : २५/६/२००७
महत्वपूर्ण सूचनाएँ :
१) लिखावट साफ और सुंदर होनी चाहिए ।
२) यथा संभव प्रश्नों को क्रमश: हल करे ।
प्रश्न १ निम्नलिखित गद्यंश को ध्यान से पढकर पूछेगए प्रश्नों का उत्तर लिखिए ।
संसार का प्रत्येक व्यक्ति प्रत्यक्ष यl अप्रत्यक्ष रूप से अपनी मिट्टी जडों से जुडा हुआ होता है । व्यापक सोच को लेकर चलनेवली संस्कृति अन्य धर्म, मत, संस्करों को आत्मसत करती अपनी संस्कृति की छाप सभी के ह्रदय पर अंकीत करती है ।
कर्नाटक राज्य की संस्कृतिक राजधानी धारावड के एक दुलाह परिवार में गुरुबसप्पा , दनाम्मा के यहाँ २ जुलाई १८८० को फकीरप्पा हलकट्टीजी का जन्म हुआ । पिता गुरुबसप्पा अध्यापक थे । अध्यापक कार्य के साथ उन्होनें साहित्य की सेवा भी की है, पिताजी के सहित्यिक वातावरण में फकीरप्पा का जीवन आरंभ हुआ । लेकिन तीन साल की उम्र में माता दानम्मा का स्वर्गवास हो गया । दादी बसम्मा ने इनका पालन – पोषण किया । सामाज , साहित्य , संस्कृति , धार्मिक आदर्श अनेक महान पुरुषों के जीवन , तत्व , सिद्धातों की छाया में फकीरप्पा की प्राथमिक स्कूल की पढाई आरंभ हुई ।
१) संसार का प्रत्येक व्यक्ति किस रूप से अपनी मिट्टी जडों से जुडा हुआ होता है ? ०१
२) गुरुबसप्पा और दनाम्मा किसके पिता – माता है ? ०१
३) फकीरप्पा हलकट्टीजी का जन्म कब हुआ ? ०१
४) फकीरप्पा हलकट्टीजी के पिताजी क्या थे ? ०१
५) कितने साल की उम्र में फकीरप्पा हलकट्टीजी की माताजी स्वर्गवास हो गई ?०१
६) फकीरप्पा हलकट्टीजी के दादीजी का नाम क्या है ? ०१
७) फकीरप्पा हलकट्टीजी की प्राथमिक स्कूल की पढाई किस वातावरण में हुई ? ०२
प्रश्न २ सूचना के अनुसर लिखिए ।
१) अर्थ लिखिए । १) दावत २) यंत्र ०२ .
२) लिंग बदलिए । १) लडकी २) बेटा ०२
३) वचन बदलिए । १) डाल २) साथी ०२
४) आ और ऊ स्वर की मात्रा लिखो । ०२
५) विशेष और शरीर शब्दों से एक-एक वाक्य बनाईए । ०२
६) विलोम शब्द लिखिए । १) सजीव २) भीतर ०२
प्रश्न ३ अपनी पढाई की जनकारी देते हुए पिताजी के नाम पर एक पत्र लिखिए | ०७
प्रश्न ४ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए । ०५
१) चुरुंगुन अपने उडने के बारे में बार-बार अपनी माँ से क्या पूछता है ?
२) चुरुंगन को कौन-कौन सी चीजें अच्छी लगती है ?
३) हर्ष का पिता क्या काम करता था ?
४) मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी ?
५) यंत्र मानव को आम भाषा में क्या कह्ते है ?
प्रश्न ५ निम्नलिखित चिडिया और चुरुंगुन कविता की पँक्ति याद से लिखिए । ०५
छोड घोंसला बाहर आया —————
देख रहे मेरी बाट ।
प्रश्न ६ हममें और रोबोत में क्या भिन्न है ? कम से कम पाँच भिन्नता बताइए । ०३