नवोदय विद्यालय कक्षा सात के छत्रों के लिए दूसरी चक्र परीक्षा के प्रश्न पत्र

प्रश्न १ निम्नलिखित गद्यांश को पढक्र पूछेगए सवालों का जवाब दीजिए ।
    समाचार पत्र तो तुमने देखा ही होगा । इसे देखकर, घटनाओं को जानकर तथा लेखों को पढकर मन की जिज्ञासा शांत हो जाती है । ऐसा जान पडता है मनो सारी दुनिया से हमारा संबंध जुड गया है । दुनिया से संबंध जोडने वाले इस समाचार पत्र की कहानी लगभग ४०० वर्ष पुरानी है ।
    प्राचीनकाल में एक स्थान से दूसरे स्थान तक समाचार पहुँचाने में कई दिन लग जाते थे । तब समाचार यात्रियों द्वारा ही पहुँचते थे । राजा-महाराजाओं के निजी संदेशवाहक होते थे । लाठी में घुँघरु बाँधे जब कोई संदेशवाहक दौडा आता तो लोग उसके लिए रास्ता छोड देते थे । शीघ्र समाचार पहुँचाने के लिए घोडों का प्रयोग किया जाता था । कबतोरों द्वारा भी संदेश भेजा जाते थे । आज ऐसी स्थिति नहीं है । संसार के किसी भी कोने में कोई घटना घटती है तो लोगों को उसकी जानकारी तुरंत मिल जाती है । इसके कई साधन है –समाचार पत्र , रेडियो , फोन , दूरदर्शन , इंटरनेट आदि । रेडियो और दूरदर्शन द्वारा हमें शीघ्र ही समाचार प्राप्त होते हैं । समाचार पत्र में हमें देश – विदेश की खबरे ,बाजार-भाव, नौकरी , सिनेमा , मौसम , खेलकुद ,विज्ञापन आदि ।
१) इस गद्यांश को उचीत शिर्षक दीजिए ।                     ०१
२) दुनिया से संबंध जोडने समाचार पत्र की कहानी कितने वर्ष पुरानी है ?०१
३) मन की जिज्ञासा कैसे शांत हो जाती है ?                 ०२
४) संदेशवाहक कैसे दौडा आता और लोग क्या करते थे ?        ०२
५) समाचार पत्र में क्या – क्या खबर छपती है ?              ०२
६) समाचार पत्र के कौन-कौन से साधन है ?             ०२
प्रश्न २ इस पद्यभाग को ध्यान से पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
बच्चे और पेड दुनिया को
हरा-भरा रखते है
नहीं समझते जो, दुष्कर्मों
का वे फल चकते हैं ।
आज सभ्यता वहशी बन
पेडों को काट रही है
जहर फेफडों में भरकर
हम सब को बाँट रही है।
१)          कौन दुनिया को हरा-भरा रखते है ?                    ०१
२) आज दुनिया क्या नहीं समझ-पा रही है ?                ०१
३) आज सभ्यता क्या बनकर पेडों को काट रही है ?          ०१
 ४) जहर शब्द का अन्य अर्थ क्या है ?                         ०१
   )  कविता तथा कवि का नाम लिखिए ।                   ०२
प्रश्न ३ निम्न गद्यपठ को पढकर प्रश्नों के जवाब दीजिए ।
अब तक तो बलदेव को चीते का डर था । अब यह फिक्र हुई कि गुब्बारा मुझे कहाँ लिए जाता है । ऊपर से उसे नीचे के आदमी खिलौनें-से और घर-घरौंदों–से लगते थे । मगर इस वक्त वह उससे कई गुना उँचा था ।
    एकाएक उसे एक बात याद आ गई । उसने किसी किताब में पढा था कि गुब्बारे का मुहँ खोल देने से गैस निकल जाती है और गुब्बार नीचे उत्तर आता है । बलदेव जब नीचे देखा तो जमीन से थोडी ऊचाँई पर आ गया था और नीचे दरिया बह रहा था । वह रस्सी छोडकर दरिया में कूद पडा और तैरकर निकल आया ।
१) बलदेव को किसका डर था ?                           ०१
२) बलदेव को गुब्बारे से नीचे के आदमी कैसे लग रहे थे ?     ०१
३) बलदेव रस्सी छोडकर किस में कूद पडा ?                 ०१ 
४) एकाएक उसे कौन-सी बात याद आ गई ?                 ०२
५) पाठ और पाठ के लेखक का नाम लिखिए ।               ०२
प्रश्न ४ निम्न विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए ।               ०५
    पुस्तकें – आज की जरूरत
    १) पुस्तक की आवश्यकता
    २) पुस्तक के लाभ ।
प्रश्न ५ सूचना के अनुसार लिखिए ।
१) विनती और सूदूर शब्द के समनार्थी शब्द लिखिए ।          ०२
२) आ  और  सु  उपसर्ग के एक-एक शब्द बनाइए ।           ०२
३) ई  और  इक  प्रत्यय के एक-एक शब्द बनाइए ।         ०२
४) खोलना  और आज शब्दों के विलोम शब्द लिखिए ।         ०२
प्रश्न ६ जवाब दीजिए ।
१) सरकस के बारे में कौन-कौन सी अफवाहें फैली हुई थी ?      ०२
२) गारों लोग एक जगह पर क्यों बस जाना चाहते थे ?         ०२

Say your words

You must be logged in to post a comment.