अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले

पाठ योजना

कक्षा : दसमं

दिनांक :२३ अगस्त २००७ से २७ अगस्त २००७ तक

पाठ का नाम : अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले ।

शैक्षणिक उद्देश्य :-

१ सामान्य उद्देश्य : १) छात्रों में गद्य पाठ के प्रति  अभीरुचि उत्पन्न करना ।२) छात्रों में विचाराभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना ।३) छात्रों में शब्द भंडार में वृद्धि करना ।४) छात्रों में भाषा सीखने एवं उनकी संपप्रेषण-क्षमता का विकास करना ।

२ विशिष्ट उद्देश्य :१) छात्रों को प्रकृति के अन्य प्राणी से प्रेम रखने की भावना से परिचित कराना।२) छात्रों को धरती से सब जीव-जंतु को बराबर अधिकार रखने भावना का समझाना । ३) छात्रों में बढती आबादी पर ध्यान दिलाने की कोशिश कराना । ४) छात्रों को पाठ सम्बंधि लेखक की चिंतित विषयों मनन कराना ।५) छात्रों को बढती आबादी से पर्यावरण पर पढ रहे दूष-परिणाम से आवगत कराना ।

३ सहायक सामग्री :निर्धारित पुस्तकें स्पर्श भाग २ तथा लेखक निदा फाजली का भाव चित्र , शामपट चाँक एंव चार्ट आदि ।

४ प्रस्तुतीकरण :प्रस्तुत पाठ में अध्यापक विद्यार्थियों को समझाते है कि अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले पाठ को संक्षिप्त में जैसे – सुलेमान की करुणा: एक बार अपने घोडों की टाप से रास्ते में जाने वाली चिंटियाँ डर गई थी और राजा ने उन्हे धैर्य दे कर सुरक्षित पहुँचाया था ।महाकवि अयाज के पिता तथा नूह का प्रसंग : कवि आयज के महान कार्य जैसे चिंटा को उसके घर छोडना और पैगंबर नूह की चर्चा एक कुत्ते से हुई और जिस विचार से वह कई दिनों तक पछताता रहा ।समुद्री तूफान : बडे-बडे बिल्डरों के नजायाज करतबों पर समुद्र अपनी सहनशिलता को खो कर तीन जहाजों को तीन दिशाओं में फैंक दिया था । जैसे माँ का जीव प्रेम और आज का संवेदनहीन जीवन पर भी विस्तार रूप से प्रस्तुतिकरण छात्रों को दिया जाएगा ।

५ कठिन शब्दार्थ :हाकीम = राजा , दफ=बार, लश्कर=सेना, रखवाला= रक्षक आदि।

६ विद्यार्थी – क्रियाएँ :१) आदर्श वाचन को सुनकर तथा अनुकरण वाचन के द्वारा अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले पाठ का अर्थ ग्रहण करेंगे ।२) शामपट पर देखकर विभिन्न शब्दों के अर्थ तथा उर्दू शब्दों के अर्थ हिन्दी में लिखेंगे ।३) जिज्ञासा समाधान हेतु प्रश्न पूछ सकते है ।४) दिए गए अभ्यास कार्य तथा गृहकार्य को पूर्ण करेंगे ।५) गद्य पाठ को सप्रसंग द्वारा लिख सकेंगे ।

७ मूल्यांकन :१) अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले कहानी को मौखिक द्वारा पूछकर ।२) प्रश्न अभ्यास के प्रश्न पूछकर ।३) कठिन शब्दों के अर्थ पूछकर ।४) चक्र परीक्षा द्वारा ।५) लिखित गृह कार्य जाँच द्वारा ।

८ गृहकार्य :किसी ऐसी घटना का वर्णन कीजिए जब अपने मनोरंजन के लिए मानव द्वारा पशु-पक्षियों का उअपयोग किया गया हो ।

Say your words

You must be logged in to post a comment.