हिन्दी पाठयोजना गारो कक्षा सात
पाठ योजना
कक्षा : सात
दिनांक :१८ जुलाई २००९ से ३१ जुलाई २००९ तक
पाठ का नाम : गारो ।
शैक्षणिक उद्देश्य :-
१ सामान्य उद्देश्य :
१) छात्रों में गद्य पाठ के प्रति अभीरुचि उत्पन्न करना ।
२) छात्रों में विचाराभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना ।
३) छात्रों में शब्द भंडार में वृद्धि करना ।
४) विद्यार्थी के व्याकरणिक ज्ञान में गहनता और शुद्धता लाना ।
२ विशिष्ट उद्देश्य :
१) छात्रों को आदीवासी दुनिया के जगत के मनोभावना से परिचित कराना।
२) छात्रों को सामाज की स्थिति पर लिखी हुई गद्य पाठ की विचार शक्ति का विकास कराना ।
३) छात्रों में प्राचीन जनजातीयों के अंतर को समझने की भावना को उत्पन्न कराना ।
४) छात्रों को गारो समाज के समस्यायों के में आवगत कराना ।
५) छात्रों को संधि,अनेकार्थी शब्दों से आवगत कराना ।
३ सहायक सामग्री :
निर्धारित पुस्तकें हमारी हिंदी भाग २, कंप्यूटर में पाठ योजना को दिखाना , शामपट चाँक एंव चार्ट आदि ।
४ प्रस्तुतीकरण :
प्रस्तुत पाठ में अध्यापक विद्यार्थियों को समझाते है कि गारो एक समाज है और इस समाज के दो प्रमुख जनजाती के माहान व्यक्ति थे जा पा जलिन पा और सुख पा भुंगिपा । ये आदिवासी लोग मेघालय के आस-पास रहते थे । इन समाज की एक कथा है कोई राजा इन समाज के एक सुंदर लडकी से एक राजा शादी कर ली थी । पहले ये लोग जंगल में रहते थे । इनका भोजन जंगल की झडीबुटियाँ होती थी । जहाँ नदी और अनाज का प्रबंध होता था , वहाँ ये लोग कई महिनों तक रहा करते थे । इनका मुख्य धंधा होता था पशु पालन । ये लोग शिकार के शौकिन माने जाते थे । बडे से बडे प्रणियों का शिकार आसान से कर लेते थे । अब ये लोग समतल भूमी पर अपना खेती का काम कर रहे हैं । राजा को अपनी समाज की लडकी देने के बाद अपना घरदार बसा लिए हैं।
५ कठिन शब्दार्थ :
घना= भयंकर जंगल, तट=किनारा, झडीबुटियाँ=जंगल के पेड पौधे , अपार=असीम , संकेत= ईशारा अभाव= कमी आदि।
६ विद्यार्थी – क्रियाएँ :
१) आदर्श वाचन को सुनकर तथा अनुकरण वाचन के द्वारा गारो पाठ का अर्थ ग्रहण करेंगे ।
२) शामपट पर देखकर विभिन्न शब्दों के अर्थ तथा पर्यावाची शब्दों के अर्थों के उदाहरण लिखेंगे ।
३) जिज्ञासा समाधान हेतु प्रश्न पूछ सकते है ।
४) दिए गए अभ्यास कार्य तथा गृहकार्य को पूर्ण करेंगे ।
५) गद्य पाठ को भाव को अपने शब्दों में लिख सकेंगे ।
७ मूल्यांकन :
१) गारो पाठ को मौखिक रूप द्वारा पूछकर ।
२) जा पा जलिन पा और सुख पा भुंगी पा के व्यक्तित्व के बारे में पूछकर ।
३) कठिन शब्दों के अर्थ पूछकर ।
४) चक्र परीक्षा द्वारा ।
५) लिखित गृह कार्य जाँच द्वारा ।
८ गृहकार्य :
चेहरा मुरझाना , चक्कर खा जाना , दो से चार बनना और आँखो से बोलना मुहावरों को वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।